जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ कैसे जुटे इसलिए अमित शाह एक दिन पहले झारखंड पहुंचे रहे हैं: सुप्रियो

रांची: झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा ने राज्य को कलंकित कर दिया है। पारसनाथ सम्मेद शिखर को किस परिस्थितियों में पर्यटन स्थल चिन्हित किया गया था यह भाजपा को बताना चाहिए। वे शुक्रवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब जैन समाज का पूरे देश में लगातार विरोध शुरू हुआ तो गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड दौरे के एक दिन पहले केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखरजी को सिर्फ तीर्थस्थल घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इतने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच एक दिन पूर्व ही अमित शाह रांची क्यों आ रहे हैं। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव को गृहमंत्री अमित शाह का कोल्हान में रैली था। रैली में भाजपा भीड़ नहीं जुटा पाई। इसलिए इस बार जनसभा से एक दिन पहले अमित शाह झारखंड पहुंच रहे हैं।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि अमित शाह को सरना धर्म कोड़ पर केंद्र क्या सोचती है यह बताना चाहिए। 1932 का खतियानी,27प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर आपकी पार्टी और आपकी सोच क्या है,यह बताना होगा। साथ ही केंद्रीय गजट में सरना धर्म कोड,1932 खतियान और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को समायोजित करेगी या नहीं।
पारस नाथ में किस परिस्थिति में2019 में पर्यटन स्थल चिन्हित किया था।भारत सरकार का गजट है। इसको वापस ले।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश ही नहीं विदेश के कई शहरों में इस प्रकार से चीजों को पेश कर रही है, जिससे हेमांत सोरेन सरकार बदनाम हो जाय। भाजपा अपने मनसूबे में कभी भी कामयाब नहीं होगी। झारखंड की जनता अब भाजपा के झूठे वादे को जान चुकी है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *