दो बालू घाटों की हुई नीलामीनिर्मल महाराज
बोकारो :झारखंड बालू खनिज प्रावधानों के तहत केटेगरी दो के बालूघाटो के समूह की नीलामी की गई जिनमें ग्रुप ए में गोमिया अंचल के होसिर प्लॉट संख्या 5382 ,होसिर प्लॉट संख्या 609,1451,1550,1453 , पेटरवार अंचल के चांपी खेतको दामोदर नदी प्लॉट संख्या 1का रिजर्व मूल्य 33,2948262 रखी गई थी जिसे बिल्डर सामर्थ्य ए डी प्रोटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को 333,048263 में अलॉटमेंट किया गया ।इसी तरह ग्रुप बी में पेटरवार अंचल के पिछरी दामोदर नदी , चलकरी दामोदर नदी प्लॉट संख्या 938 ,प्लॉट संख्या 1,खेतको चलकरी प्लॉट संख्या 2470 दामोदर नदी का रिजर्व मूल्य 199642560 रखी गई थी जिसे बिल्डर सामर्थ्य ए डी प्रोटेक्स को 20,6181837 में अलॉटमेंट किया गया।



