गुरूजी से मिले सुबोधकांत, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

रांची। नए साल के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शनिवार को दिशोम गुरू शिबू सोरेन से उनके आवास में जाकर मिले। उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर शिबू सोरेन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। दोनों ने एक दुसरे को नववर्ष की बधाई देने के बाद करीब आधा घंटा साथ बैठ कर चर्चा की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा किया। दोनों ने आगामी लोकसभा चुनाव और इंडिया गठबंधन के तहत एकजुटता भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भी चर्चा की। बाहर निकलने पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि गुरूजी और हम बहुत पुराने साथी है। नववर्ष की बधाई देने के लिए गुरूजी के पास आये थे। इस दौरान राजनीतिक परिपेक्ष्य में भी चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *