सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा और भारत माता के लाल थे:धर्मेंद्र तिवारी

रांची :भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा और भारत माता के लाल थे। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए आजाद हिंद फौज की स्थापना की, उनके द्वारा दिया गया नारा भारत के लिए, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। भारतवासी उन्हें नेताजी के नाम से संबोधित करते थे। महिलाओं के लिए आजाद हिंद फौज में झांसी की रानी रेजीमेंट की स्थापना उन्होंने की। पर जो सम्मान मिलना चाहिए था वह सम्मान उन्हें देश के नेताओ ने नहीं दिया। फिर भी भारत माता के सच्चे सपूत के लिए हम प्रत्येक वर्ष अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। आज सुमन अर्पित करने वालों में आशीष शीतल मुंडा, जीवेश सिंह, मनोज सिंह, पंकज, संतोष श्रीवास्तव, प्रदीप बराइक आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *