छात्रों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन,बंद कराया बाजार,आम जन जीवन पर असर

रांची: पुलिस की लाठीचार्ज के खिलाफ छात्रों के द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर सुबह से ही दिख रहा है।बुधवार को सुबह से ही छात्रों ने एनएच को जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं मोरहाबादी मैदान में लगने वाले साप्ताहिक हाट को भी छात्रों ने बंद कराया। इसके अलावा शहर की अधिकांश दुकानें अबतक बंद देखी जा रही है। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम देखी जा रही है।
गौरतलब है की झारखंड में नियोजन नीति अब तक स्पष्ट नहीं होने और राज्य सरकार के द्वारा 60-40पर नियुक्ति करने के खिलाफ बेरोजगार छात्रों ने सोमवार को सीएम आवास का घेराव किया था। रास्ते में पुलिस बेरिकेटिंग पर चढ़ कर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। छात्रों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसमें दर्जनों छात्रों गंभीर चोटें आई। कई के सिर फूटे और कई के हाथ और पैर। इसके विरोध में छात्रों ने झारखंड बंद की घोषणा किया था। बंद से एक दिन पहले छात्रों ने पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाला था। वहीं छात्रों के द्वारा झारखंड बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंद को देखते हुए राजधानी रांची सहित कई जिले में नीति स्कूलों ने आज अवकाश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *