इंडोनेशिया में तबाही के बाद अब सोलोमन आइलैंड पर तेज भूकंप

नई दिल्ली : सोलोमन आइलैंड पर मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता थी। तेज भूकंप के बाद सोलोमन आइलैंड पर सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अभी बीते कल ही इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप से अब तक 162 लोगों की मौत होने की खबर है।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के एक झटके में कई बड़ी इमारतें धराशाई हो गईं। अब तक यहां 162 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए। यहां भूकंप की तीव्रता 5.6 रही थी। अभी काफी लोग इमारतों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
इस भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था। सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए। सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही। कुछ का अस्थायी टेंटों में इलाज किया गया। जबकि अन्य को फुटपाथ पर ड्रिप लगाई गई। हेल्थ वर्कर्स ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *