प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने बूथ संख्या 26-27 पर कार्यकर्ताओं और जनता के साथ सुना पीएम मन की बात

रांची : देश के प्रखर मानवतावादी, चिन्तक दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा_सुमन अर्पित किया गया.मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा किसी भी देश के युवा जैसे-जैसे अपनी पहचान और गौरव पर गर्व करते हैं, उन्हें, अपने मौलिक विचार और दर्शन उतने ही आकर्षित करते हैं।
दीनदयाल जी के विचारों की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी-बड़ी उथल-पुथल को देखा था। वो विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने थे । इसलिए, उन्होंने ‘एकात्म मानवदर्शन’ और ‘अंत्योदय’ का एक विचार देश के सामने रखा जो पूरी तरह भारतीय था।
प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में कहा दीनदयाल जी ने हमें सिखाया। एक तरह से, आजादी के बाद देश में जो हीनभावना थी, उससे आजादी दिलाकर उन्होंने हमारी अपनी बौद्धिक चेतना को जागृत किया।
वो कहते भी थे – ‘हमारी आज़ादी तभी सार्थक हो सकती है जब वो हमारी संस्कृति और पहचान की अभिव्यक्ति करे’।
वही प्रधानमंत्री जी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय | यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा यह शहीद भगतसिंह जी की सच्ची श्रदांजलि है l
मन की बात सुनने वाले में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संकेत तिवारी भाजयुमो जिला मंत्री सुभम जायसवाल सुखदेवनगर मंडल महामंत्री राजकुमार जायसवाल अविनाश रॉय सुभम वर्मा राजेन्द्र चौधरी अशोक चौधरी सुबोध चौधरी रोशन महतो पिर्न्स राय बजरंग वर्मा पिंटू कुमार उमेश कुमार दीपक कुमार सिषार्थ कुमार रोहित चौधरी गोलू कुमार सहित कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *