प्रदेश छात्र जदयू ने डॉ.श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय रांची टीम की सूची जारी की

रांची: छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार और प्रदेश सचिव मो. आसिफ ने शनिवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी की बैठक की। संगठन विस्तार के मद्देनजर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची की टीम गठित कर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को दायित्व सौंपा।
सर्वसम्मिति से विश्वविद्यालय कमिटी में अध्यक्ष तन्वी बर्दियार,कार्यकारी अध्यक्ष अमन कुमार साहू,उपाध्यक्ष अदनान खान, प्रिया कुमारी, प्राची सिंह,सचिव अजय महतो, ओमकार मेहता, मोहन कुमार महतो,संयुक्त सचिव गौरव कुमार, अंजली राधारानी, कोमल कुमारी। उप सचिव तेजू मिर्धा,
प्रवक्ता शुभम तिवारी, निशांत रंजन। मीडिया प्रभारी अदनान, जावेद। अनुसूचित जनजाति प्रभारी अक्षय कुमार।टीम की घोषणा के बाद मोराबादी स्थित नीलाम्बर पीताम्बर की प्रतिमा के बाद उन्होंने शपथ ग्रहण किया।
मौके पर उपस्थित पार्टी के अध्यक्ष रंजन कुमार ने सभी सदस्यों को संविधान के रस्ते विश्वविद्यालय में सकारात्मक बदलाव के लिए एक जुट होने का आह्वान किया।उन्होंने कहा ,हम छात्र राजनीति की परिभाषा बदलने वालों में से हैं। हम ज्ञान के पथ के राहगीर हैं। आने वाले समय में दिशा और दशा दोनों बदलेगी। “सचिव मो आसिफ ने कहा, हम छात्र हित की बात कहेंगे। अदब से कहेंगे।
अदब और इल्म का आलिमों से मिलने वक़्त ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने सभी को बधाई प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *