1932 खतियान पर प्रदेश राजद अध्यक्ष ने कहा-झारखंड में रहने वाले सभी झारखंडी

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने1923 खतियान पर कहा कि झारखंड में रहने वाले सभी लोग झारखंडी हैं। उनको झारखंड में रहने का हक और अधिकार है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

झारखंड का जन्म 2000में हुआ है। उससे पहले सभी बिहारी थे। उसमे जो नेता हैं सभी का जन्म बिहार में ही हुआ था। वहीं कैबिनेट में पास होने पर कहा कि इसमें संशोधन का भी प्रावधान है।
प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय परिषद की बैठक नई दिल्ली में 9,10 और 11अक्टूबर को होना है। इसमें पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव सहित सभी प्रदेश अध्यक्ष,यूथ अध्यक्षों का चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में पार्टी का तीन दिनों का कार्यक्रम होगा। इसमें झारखंड से सभी सम्मानित सदस्य जायेंगे। झारखंड से सम्मानित सदस्यों की सूची राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी को भेज दिया गाया है। 14 लोकसभा के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस प्रेसवार्ता में युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *