कार्यकर्ता संगठन के भगवान,उनके भरोसे ही हमलोग लोकसभा चुनाव जीतेगी : बाजपेयी

रांची: झारखंड भाजपा के नए प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आगमन होने पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

ढोल और नगाड़े के साथ पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन मजबूती पर चर्चा की। मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठनात्मक कार्यों की देखरेख करने के लिए निर्देशित किया है उसका मैं ईमानदारी से पालन करने की कोशिश करूंगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ता भगवान हैं और उन्हें के भरोसे पार्टी14 लोकसभा सीटों में सभी14 सीटें जीतेगी। यह संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया गया है। वहीं 1932 खतियान पर स्थानीय नीति पर कहा कि इससे भाजपा संगठन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राज्य की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है और राज्यसरकार के प्रति नाराजगी है। इस अवसर पर प्रदेश के महामंत्री बालमुकुद सहाय,राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित भाजपा के नेता उपस्थित थे।

पांच दिवसीय दौरे पर हैं झारखंड भाजपा प्रभारी:

झारखंड भाजपा प्रभारी पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं।इसके पूर्व श्री वाजपाई ने सांसद में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झारखंड के देवघर पहुंचे। बाबा बैजनाथ एवम वासुकीनाथ की पूजा की,देवघर ,धनबाद एवम बोकारो के सांगठनिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
जगन्नाथ मन्दिर में पूजा के बाद प्रदेश प्रभारी ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जनजाति कार्यकर्ता के घर किया जलपान*
पूजा अर्चना के बाद श्री वाजपाई जगन्नाथपुर बस्ती के बूथ अध्यक्ष अनमोल मुंडा के घर जलपान किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,सांसद संजय सेठ,विधायक नवीन जायसवाल,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,महामंत्री वरुण साहू सहित जगन्नाथपुर मंडल एवम बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से की मुलाकात
प्रदेश प्रभारी जलपान के उपरांत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के धुर्वा स्थित आवास पहुंचकर उनसे भेंट मुलाकात की और राज्य की स्थित पर चर्चा की।
श्री वाजपाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11बजे पूर्वाह्न प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका बजा गाजा के साथ भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा की बहनों ने तिलक लगाकर,आरती उतारी।
श्री वाजपाई ने कार्यालय के चौखट पर माथा टेका और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किय

महानगर भाजपा कार्यालय में मोदी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर लगाई गई प्रदर्शनी का श्री वाजपाई ने अवलोकन किया।

कार्यकर्ताओं को इससे शिक्षा लेने और राष्ट्र सेवा में कार्य करने केलिए कार्य करने की प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *