प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने किया झंडोत्तोलन

रांची: 74वे गणतंत्र दिवस पर प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

मौके पर उन्होंने संजय सिंह यादव ने कहा कि बहुत कुर्बानी के बाद भारत देश अंग्रेजों सेआजाद हुआ है। आज संकल्प लेने का दिन है। वर्तमान समय में संविधान खतरे में हैं। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। हम लोगों को मिलकर बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा करना है।
वहीं प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि देश वासियों को शुभकामना देता हूं। साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि जिसको बाबा साहेब ने जीने का अधिकार दिया है वह आज संविधान खतरे में हैं। उस संविधान बांचने के लिए आज संकल्प लेने की जरूरत है। इस अवसर पर राजद खटाल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गौरीशंकर यादव,प्रवक्ता अनिता यादव,सुरेंद्र यादव सहित कई राजद के नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *