भागलपुर से निकली खेलों की ‘मशाल’,युवा खिलाड़ी चमकाने चले राज्य मंच!

प्रदीप विद्रोही,भागलपुर। खेलों का जुनून, जीत की चाह और जज्बे की उड़ान कुछ ऐसा ही नज़ारा रहा जब शनिवार को भागलपुर के 63 युवा खिलाड़ियों का दल राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न ज़िलों की ओर रवाना हुआ। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी और जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

पटना में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग की धाविकाएं – पल्लवी, दुर्गा, तारा, संगीता और रुचि तेज़ी से अपनी जगह बनाने निकलीं। वहीं बालक वर्ग में सूर्यांश, अमरजीत, अमित, अमर और रामसनेही अपनी रफ्तार का जलवा दिखाने को तैयार हैं। इनकी अगुवाई कर रही हैं सर्वोदय उच्च विद्यालय, बिहपुर की शिक्षिका श्वेता कुमारी।

जूही, क्रिश्चयंगी, कंचन, अंजली और पुष्पा जैसे खिलाड़ी लड़कियों की अंडर-16 टीम में शामिल हैं, जबकि मुजम्मिल, प्रभास, आनंद, प्रिंस जैसे खिलाड़ी लड़कों की टीम में शामिल हैं। इनका नेतृत्व कर रही हैं उच्च विद्यालय इसीपुर की शिक्षिका शिवानी कुमारी।

भागलपुर के राम स्नेही यादव और प्रिंस कुमार (बालक वर्ग), वहीं रुचि कुमारी और पुष्पा कुमारी (बालिका वर्ग) साइकिलिंग रेस में जीत के इरादे से पटना पहुंचे हैं। टीम की कमान शिक्षक मोहम्मद बिलाल के हाथों में है।

अंडर-14 बालिका टीम: अंशु, मनीषा, अनिशा, स्वीटी, सरस्वती सहित 9 सदस्यीय टीम, शिक्षिका सुरुचि कुमारी के नेतृत्व में। अंडर-16 बालिका टीम: सिमरन, राधा, दृष्टि, चांदनी, चांद, फरहीन समेत टीम, शिक्षिका सुमोना घोष के साथ भोजपुर रवाना।अंडर-14 बालक टीम: रौनक, शाहिद, नीतीश, शिवम और अन्य खिलाड़ी, शिक्षक अंबिका मंडल की देखरेख में। अंडर-16 बालक टीम: शिव प्रिय, सौरभ, रितेश, सुब्रत, सूरज जैसे खिलाड़ी मणि भूषण शर्मा की अगुआई में।

अंडर-16 बालक वॉलीबॉल टीम – प्रिंस, अंशु, प्रियांशु, उमर, प्रणव, गौरव और रोशन बेगूसराय में हुनर का जलवा दिखाएंगे। इनका नेतृत्व जिला स्कूल भागलपुर के शिक्षक अंजन कुमार कर रहे हैं।

मशाल प्रतियोगिता की यह यात्रा विद्यालय स्तर से शुरू होकर, सी.आर.सी., प्रखंड और जिला स्तर पार करते हुए अब राज्य स्तर पर पहुंची है। इस महायात्रा की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने दी।

 खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास के संग ये युवा खिलाड़ी सिर्फ मैडल ही नहीं, पूरे भागलपुर का मान बढ़ाने चले हैं। अब देखना है कि पाटलिपुत्र के मैदान पर ये ‘मशाल’ कैसे जलती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *