छात्रवृत्ति के बकाया राशि का भुगतान जल्द करें राज्य सरकार : आजसू

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नामित मुख्यमंत्री सचिवालय में मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र के माध्यम से रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा के राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में 50 प्रतिशत से अधिक छात्र छात्राओं को अब तक स्कॉलरशिप राशि की प्राप्ति नहीं हुई है जिसे लेकर छात्र-छात्राएं काफी परेशान है।
अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा के राज्य के जितने भी विश्वविद्यालय हैं उनमें लगभग 60 से 70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं मध्यवर्ग या निम्नवर्ग घरों से आते हैं, ऐसे में उन्हें स्कॉलरशिप राशि नही मिलने से उनके एवं उनके परिवार के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है जिससे उन्हें अपने आगे की पढ़ाई को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
श्री शुक्ला ने राज्य सरकार से मांग पत्र के माध्यम से मांग रखी की ई कल्याण विभाग को जल्द से जल्द बकाया राशि उपलब्ध कराई जाए जिससे कि छात्र छात्राओं के स्कॉलरशिप की राशि प्राप्त हो सके और उनके ऊपर किसी तरह का आर्थिक बोझ न बढ़े।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से: अभिषेक शुक्ला, रोहित चौधरी, अभिषेक साहू, राहुल कुमार, डालमनी यादव, विशाल कुमार यादव अलावा कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *