प्रदेश भाजपा ने मंडल अध्यक्ष घाटशिला को भी पार्टी से निकाला
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी किया है।
श्री कौशिक कुमार घाटशिला उपचुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ प्रचार में शामिल पाए गए।



