रांची की डॉ. मेघा रानी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 120 मिनट में 120 पेज लिखकर रचा इतिहास

रांची: झारखंड की राजधानी रांची की प्रतिष्ठित हिंदी लेखिका एवं समाजसेविका डॉ. मेघा रानी ने 120 मिनट में 120 मौलिक हस्तलिखित पृष्ठ लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें आधिकारिक रूप से दुनिया की सबसे तेज़ गति से हिंदी में हस्तलेखन करने वाली महिला के रूप में मान्यता मिली है। रिकॉर्ड की पुष्टि वेरिफिकेशन टीम द्वारा सभी साक्ष्यों की जांच के बाद की गई।
इस रिकॉर्ड के दौरान डॉ. मेघा रानी ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विरासत पर आधारित 120 पृष्ठों की मौलिक पांडुलिपि तैयार की। यह पांडुलिपि अब पुस्तक के रूप में प्रकाशित होगी और जल्द ही इसका विमोचन किया जाएगा। डॉ. रानी इससे पहले भी विभिन्न लाइव विश्व रिकॉर्ड प्रतियोगिताओं में अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं।
अपनी सफलता पर डॉ. मेघा रानी ने कहा कि यह रिकॉर्ड उनकी मातृभाषा हिंदी और जन्मभूमि झारखंड को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस लेखन यात्रा के माध्यम से उन्होंने अपनी संस्कृति और विरासत को शब्दों में संजोने का प्रयास किया है। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यकारों, शिक्षाविदों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *