शर्मनाकः दो सगी बहनों के साथ किया दुष्कर्म

धनबाद: धनबाद के झरिया में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक अरमान पर आरोप है क‍ि उसने दो नाबाल‍िग बहनों के साथ यौन शोषण व दुष्‍कर्म क‍िया। छोटी बहन ने कहा हमें शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। वहीं बड़ी बहन ने नशीली पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उनकी मां ने झरिया थाना में शिकायत की है। पुलिस ने अरमान को हिरासत में ले लिया है। दोनों बहने झरिया के एक स्कूल में आठवीं व नौवीं कक्षा की छात्रा है।
छोटी बहन का कहना है कि अरमान से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसमें शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। इसके बाद वह जयपुर चला गया। जहां उसका चूड़ी का कारोबार है। जब वह शादी से इन्‍कार करने लगा तो अरमान के बहनोई आरिफ ने उन लोगों को जयपुर जाने को कहा। कहा। कहा तुमलोगों को वहीं पर पढ़ाएगा। छोटी बहन से निकाह भी करेगा। उसने अरमान का पता भी दिया। दोनों बहने 6 अप्रैल को जयपुर के लिए निकलीं और 8 अप्रैल को पहुंचीं। वहां मौका देखकर दोनों को नशीली पदार्थ ख‍िलाकर दोनों से दुष्‍कर्म क‍िया। जयपुर से जाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित किया। इसकी जानकारी उन लोगों ने घरवालों ने दी। जब दवाब बना तो आर‍िफ दोनों बहनों को झर‍िया लाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *