झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का रांची एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी के. राजू के रांची आगमन पर गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी एवं भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह, नारों और स्वागत अभिनंदन से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर एक आत्मीय एवं यादगार क्षण तब देखने को मिला, जब झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय के जन्मदिवस के अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्री सहाय को शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन की कामना की।
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कान्त सहाय , विधायक विल्सन कोंगाड़ी , दयामनी बारला अभिलास साहू , शशि भूषण राय,विजय शंकर नायक , कमल ठाकुर, सुरेन राम, अरुण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से प्रदेश संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच कार्य कर रहा है।
विजय शंकर नायक ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का लंबा सार्वजनिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका अनुभव और नेतृत्व आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जन्मदिवस पर एयरपोर्ट परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि कांग्रेस परिवार की एकजुटता, आत्मीयता और संगठनात्मक संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, गठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने तथा सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *