भ्रष्टाचार के नाम पर झारखंड को बदनाम करने की भाजपा कर रही है साजिश : अनिता यादव

रांची: प्रदेश राजद की उपाध्यक्ष अनिता यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिन भाजपाइयों को झारखंड में रहने में शर्म आ रही है, वह जल्द से जल्द झारखंड छोड़ें। भ्रष्टाचार के नाम पर झारखंड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। यही साजिश कर्नाटक चुनाव के पहले केरल के लिए की गई। कर्नाटक में बुरी तरह पराजित होने के बाद भी भाजपा वालों को शर्म नहीं आ रही।
भाजपा वालों को महागठबंधन की सरकार से यह उम्मीद है कि हम पहले ही पता कर ले कि यह व्यक्ति आने वाले समय में भ्रष्टाचार करेगा पर इनकी सरकार जिन राज्यों में है या केंद्र में है, वह अपराधियों और बलात्कारियों को लगातार सम्मानित किया जा रही है।
जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है वहां ईडी और सीबीआई के लगातार छापे डाले जा रहे हैं। सारे घोटाले भाजपा शासित राज्य में हो रहे हैं। गुजरात में मोरबी का ब्रिज गिरने से सैकड़ों लोगों की जान गई । यूपी और गुजरात में कई निर्माणाधीन ब्रिज गिर गए ।इस भ्रष्टाचार पर नरेंद्र मोदी सहित भाजपाइयों की नजर नहीं जाती? अदानी पोर्ट पर करोड़ों का ड्रग्स पकड़ा गया पर प्रधानमंत्री सहित सारे भाजपाइयों को शर्म नहीं आई?
आज तक पता नहीं चला कि पुलवामा में आरडीएक्स कैसे आया ,कैसे आतंकी सीमा पार कर हमारे सैनिकों की हत्या कर दी। केंद्र की सरकार विफल रही उन आतंकियों को पकड़ने में जिन्होंने हमारे जवानों की हत्या की। इस बात पर शर्म नहीं आती? कर्नाटक में इनके विधायक के बेटे के पास से अरबों रुपए बरामद हुए पर वहां ईडी और सीबीआई के छापे नहीं पड़े इस पर भाजपा वालों को शर्म नहीं आई?
बात करते हैं भारत के विश्व गुरु बनाने की? आजादी के बाद से लेकर 2014 तक जितना कर्ज नहीं लिया गया उसके कई गुना ज्यादा कर्ज भाजपा के शासन में लिया गया। बावजूद इसके देश की सारी संपत्तियां बेचनी पड़ी? इसके बाद भी देश में इतनी बेरोजगारी और महंगाई है इस पर शर्म नहीं आती?
देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां 100 दिन तक जंतर मंतर पर धरना देती रहीं। अपनी इज्जत की दुहाई देती रहीं । इंसाफ मांगती रही पर f.i.r. तक नहीं किया गया जब तक कि कोर्ट ने हस्तक्षेप नहीं किया !इस पर भाजपा वालों को शर्म नहीं आई?
वंशवाद की बात करने वाले पहले अपने यहां बृजभूषण सिंह के परिवार और सिंधिया परिवार जैसे सैकड़ों भाजपाइयों के वंशवाद को खत्म करें तब विपक्षी दलों पर यह आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *