अपराधियों ने घर में घुस कर मजदूर पर किया कि धारदार हथियार से हमला, मौत

रामगढ़। रामगढ़ में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। हुफुआ पंचायत भवन के नजदीक अपराधियों मे घर में घुस मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मजदूर का नाम मुन्ना भुइयां है। जानकारी के अनुसार मुन्ना भुइयां शाम को जैसे ही घर में घुसा उसके पीछे-पीछे अपराधी भी घर में घुस गया। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ हमला कर शुरू कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्ना भुइयां ईंट भट्ठे में मजदूरी का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *