मंडल कारा लातेहार में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार :झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देषानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार शेषनाथ सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को मंडल कारा, लातेहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य जांच षिविर एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जेल के बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।
विधिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है, चाहे वह जेल के अंदर हो या बाहर। उन्होंने बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एवं प्राणायाम अपनाने की सलाह दी। साथ ही, उन्हें उनके विधिक अधिकारों और जेल में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सदर अस्पताल, लातेहार के सहयोग से आई श्रीमति आस्था गुप्ता एवं सुश्री सोनाली मंजू सिंकु सहित टीम ने बंदियों की रक्तचाप, मधुमेह और अन्य सामान्य रोगों की जांच की। बंदियों की काउंसिलिंग की। जरूरतमंद बंदियों को उचित दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
*इस अवसर पर मंडल कारा के जेल अधीक्षक, कारापाल, चिकित्सा पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी, पीएलवी और बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *