राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 9 अप्रैल को
रांची : संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के आइक्यूएसी सेल द्वारा एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के एस. बी. प्रसाद ऑडिटोरियम में किया जाएगा।सेमिनार का विषय: एंटरप्रेन्योरियल पाथवेज फॉर ट्राइब्स ऑफ इंडिया थ्रू डिजिटल हेल्थकेयर एंड क्लाइमेट रेज़िलिएंस है।सेमिनार का उद्देश्य भारत की जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए डिजिटल हेल्थकेयर सेवाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीलापन को बढ़ावा देते हुए नए उद्यमशील अवसरों पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।मौके पर अतिथियों के द्वारा शोध सार पुस्तिका (सोवेनियर), जनजातीय लोकगीत पुस्तिका, त्रैमासिक पत्रिका ज्ञान पियूष एवं जनजातीय खाद्य पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर तीन तकनीकी सत्र सहित उद्घाटन एवं समापन सत्र आयोजित होंगे। विभिन्न महाविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं नीति निर्माता इसमें भाग ले सकते हैं।



