श्वेता सेठी अध्यक्ष और अंतिमा जैन बनीं जिला सचिव

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की हजारीबाग शाखा का मंगलवार को नव निर्माण का कार्यक्रम चिली वनीला के बैंक्विट हॉल में हुआ। हजारीबाग शाखा की नवीनीकरण के लिए चाईबासा शाखा की अध्यक्षा आशा खीरवाल, सचिव संतोष गोयल, झारखंड प्रान्तीय अध्यक्ष रेनू दुदानी और गोविंदपुर अध्यक्ष मीना बंसल उपस्थित थी। उनकी उपस्थिति में नए पद का चयन हुआ। श्वेता सेठी को अध्यक्षा के लिए मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। कंचन अग्रवाल उपाध्यक्ष , अंतिमा जैन सचिव, प्रीति जैन सह सचिव, पूजा मुनका कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष खुशी मोनिका मनोनीत हुई। सभी पद स्वीकार करने वालों ने प्रादेशिक शपथ ग्रहण किया। सभी ने पद, गोपनीयता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लीं। कार्यक्रम में मंजू छाबड़ा, नितिका, नीलू, टीशु जैन, ईशा जैन , संगीता , रूची ,तृप्ति अग्रवाल, सरिता व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *