श्रावणी मेला 2025 : कांवरियों को पीएचईडी द्वारा मिल रही निःशुल्क सेवा

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर सुलतानगंज से धांधी बेलारी तक कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), भागलपुर पश्चिम द्वारा व्यापक निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

पेयजल की समुचित व्यवस्था
मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा:

22 यूवी फिल्टर यूनिट्स से फिल्टर्ड जल
2 वाटर एटीएम
10 पानी टैंकर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 287 स्थलों पर चापाकलों की स्थापना की गई है। चापाकलों की सतत निगरानी एवं मरम्मत के लिए तीन मोबाइल मरम्मती दल मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील हैं।
स्नान और चेंजिंग रूम की सुविधा
कांवरियों के लिए शुद्ध स्नान जल की सुविधा हेतु दो स्थानों पर ओवरहेड झरने लगाए गए हैं। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाँच स्थलों पर चेंजिंग रूम (वस्त्र बदलने हेतु) की व्यवस्था की गई है।

शौचालय और स्वच्छता
मेले में साफ-सफाई और स्वच्छता के दृष्टिकोण से:713 महिला एवं पुरुष शौचालय
20 यूरीनल यूनिट्स
विशिष्ट अतिथियों के लिए एक विशिष्ट शौचालय स्थापित किए गए हैं।
विभागीय संपर्क व हेल्पलाइन
उपरोक्त सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी हेतु श्रद्धालु पीएचईडी हेल्पलाइन सह मेला नियंत्रण कक्ष के मो. नं.– 8789390830 पर संपर्क कर सकते हैं।

विशेष परिस्थितियों में निम्नलिखित विभागीय अधिकारियों से भी संपर्क किया जा सकता है:

कनीय अभियंता – 8825192552, 9470035781, 7488020028
सहायक अभियंता – 7319833387, 9155547292
कार्यपालक अभियंता – 8544428586

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *