पलामू में दिल दहला देने वाली घटनाः दो मासूम के साथ मां ने भी फंदे में झूल कर दे दी जान

पलामूः पलामू में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां मां से अपने दो बच्चों के साथ फांसी के फंदे में झूल कर अपनी जान दे दी। इसकी वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। घटना नीलांबर-पीतांबर थाना क्षेत्र के लेस्लीगंज के बसौरा गांव की है। महिला का नाम रिंकू देवी बताया जा रहा है महिला ने पहले अपने दो और चार साल की बेटी को फांसी के फंदे में लटकाया, उसके बाद खुद फंदे से लटक कर जान दे दी. मृतक बच्चों में चार साल का आयुष कुमार और दो साल की सपना कुमारी है। पुलिस मे शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा दिया है। मृतका रिंकू देवी के के पिता रामेश्वर सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। 2014 में रिंकू की शादी बसौरा के रामप्यारी सिंह के इकलौते पुत्र अमरनाथ सिंह से हुआ था। पेशे से ड्राइवर अमरनाथ की मौत दो साल पहले कैंसर से हो गई। इसके बाद से ही उनकी बेटी को सम्पति के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *