बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड विकास की आयाम को गढ़ेगा : शोभा यादव

रांची: महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली झारखंड की कद्दावर भाजपा नेत्री शोभा यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। आज पूरी दुनिया भारत को विकासशील देश मान रही है।

यही कारण है की बीते नौ सालों में अमेरिका सहित कई विकासशील देश भारत से व्यापार बढ़ाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय का वहां पर सम्मान हो रहा है। भारत में रहने वाले हर वर्ग आज केंद्र की भाजपा सरकार से खुश हैं।
भाजपा नेत्री शोभा यादव ने कहा कि प्रदेश भाजपा की कमान पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को मिलने से झारखंड में भाजपा को काफी लाभ मिलेगा। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिलेगी। इससे केंद्र और राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मैं प्रारंभकाल से ही भाजपा से जुड़ी हुई हूं। मेरे दादा जी भी जनसंघ से जुड़े थे।
अलग राज्य गठन के बाद बाबूलाल मरांडी को सीएम बनाया गया। उस समय में भी मैं भाजपा से जुड़ी रही। बाद के दिनों में परिवारिक कारणों से मैं
2016 में लगभग दो हजार महिलाओं के साथ झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हो गई। एक साल तक बगैर पद के प्रदेश में महिलाओं की समस्याओं पर आंदोलन करने का काम किया। बालूमाथ में मोबलिंचिंग के खिलाफ आंदोलन,चतरा में नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ मैने लगातार आंदोलन किया और पीड़िता को न्याय दिलाया। उसके बाद झाविमो में मुझे प्रदेश महिला अध्यक्ष का पद मिला। पार्टी का कार्यक्रम घेरा डालो,डेरा डालो में प्रदेश के अलग अलग जिले में लोगों की मूलभूत समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम काफी सफल रहा, पार्टी को पूरे प्रदेश से लोगों का जनसमर्थन मिला।2019 में बाबूलाल मरांडी ने मुझे ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन प्रभारी बनाया। लगातार संगठन मजबूती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए गए। खासकर हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू में हजारों महिलाओं को सिलाई मशीन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया।
भाजपा नेत्री ने कहा कि2019के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुझे हटिया से टिकट दिया और इस चुनाव में मैने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर देने का काम की। लेकिन मेरे ही पार्टी के कुछ नेताओं की धोखेबाजी के कारण मैं चुनाव हार गई।
बाबूलाल मरांडी के दोबारा भाजपा में शामिल होने पर मैं भी भाजपा में शामिल हो गई।
वर्तमान में बाबूलाल मरांडी को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपा है। इससे पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। साथ ही यहां के आदिवासी और मूलवासियों में बाबूलाल के प्रति सम्मान बढ़ गया है। बाबूलाल मरांडी को जमीन से जुड़े और ईमानदार नेता के रूप में लोग जानते हैं।
वहीं लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर कहा कि पीएम मोदी के भय से कांग्रेस, टीएमसी ,राजद,झामुमो सहित 16 राजनीतिक पार्टी एक मंच पर आ गए हैं। 24 की लड़ाई के लिए सभी भ्रष्टाचारी पार्टी एक जुट हो गए हैं। लेकिन चुनाव में जनता इनको सबक सिखा देगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता पीएम मोदी को देख रही है। जनता विकास को देखकर वोट करेगी। साथ ही भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी।
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य शोभा यादव ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र भाजपा ही बना सकती है। पीएम मोदी ने यह बीड़ा भारत की जनता के साथ उठाया है। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहा है।
भाजपा नेत्री शोभा यादव आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। उनका मानना है की पार्टी उन्हें जो जिम्मेवारी देगी उनका ईमानदारी से पालन करेगी। जनता की सेवा करना उनका कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *