शशि थरूर और अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की रेस में…

दिल्ली : राहुल गांधी को पार्टी का फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की मांग पार्टी के अंदर जोर-शोर से उठ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है।
इससे पहले झारखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों की कांग्रेस इकाइ ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पहले ही पास कर दिया था।
राहुल गांधी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर अब विराम लग चुका है। ऐसे में अगर अन्य कांग्रेसी नेताओं की बात करे तो शशि थरूर और अशोक गहलोत सहित कई अन्य नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना है। वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनावी मैदान में उतरने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

कांग्रेस सूत्रों के हवाले से कहा कि सांसद राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के बीच से दिल्ली नहीं लौटेंगे। राहुल गांधी की यात्रा मौजूदा वक्त में केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। ऐसे में उन खबरों पर विराम लग गया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी ही अगले पार्टी के अध्यक्ष होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *