जेसीआई एक्सपो उत्सव 2026 : सात अक्टूबर आखिरी दिन, आखिरी मौका, समापन समारोह में सम्मानित होंगे सहयोगी

रांची: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई की ओर से मोराबादी मैदान में आयोजित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का बुधवार को आखिरी दिन है। रांची का त्योहार कहे जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले का यह 29वां संस्करण है। मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए कारोबारियों और उद्यमियों के करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं। आखिरी दिन भी विभिन्न स्टॉलों पर विशेष ऑफर उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने रांचीवासियों से मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि पिछले छह दिनों में रांचीवासियों ने मेले का भरपूर आनंद लिया और इसकी सराहना की। एक्सपो में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष ‘पिंक हैंगर’ बनाया गया है, जहां महिला उद्यमियों को स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क में विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं।
आज एक्सपो के समापन समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों और स्पॉन्सर्स को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत अन आचार्य मुख्य अतिथि, गौरव सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंडलीय उपाध्यक्ष तन्वी अग्रवाल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन भी मौजूद रहेंगी।
इस दौरान बिग बनयान ट्री स्कूल के 35 बच्चों ने एक्सपो का भ्रमण किया। जेसीआई पदाधिकारियों ने बच्चों को फंगोला में नि:शुल्क झूला झुलवाया तथा रोलिक आइसक्रीम और टैंगो जूस उपलब्ध कराया। बच्चों ने इसके लिए जेसीआई के युवा सदस्यों का आभार जताया।
6 अक्टूबर को एक्सपो परिसर में पुणे से आए जपनाम बैंड ने भजन जामिंग की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक जेसी सिद्धार्थ जैन, जेसी नितिन पोद्दार और जेसी अनीश जैन रहे।
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं, जबकि टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी इसके पावर्ड बाय पार्टनर हैं। होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई संस्थाएं अलग-अलग श्रेणियों में सहयोगी हैं।
आयोजन को सफल बनाने में जेसी अभिषेक जैन, जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी ऋषभ जालान, जेसी अनिमेश निखिल, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल, जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और जेसीरेट नलिनी जैन समेत संस्था के सदस्यों की भूमिका रही। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *