एथलेटिक्स संघ के ट्रॉयल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन

चंदन रक्षित

पाकुड़: शहर के जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में जिला एथलेटिक्स संघ पाकुड़ द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स जूनियर, सीनियर चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20, बालक/बालिका /महिला/ पुरुष के विभिन्न प्रखंडों के ढाई सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक बालिका महिला पुरुष खिलाड़ियों ने 60मी,100मी,400मी, 5000 मी, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि इवेंटो में अपना ट्रायल दिया। ट्रायल देने के उपरांत चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिले से सभी चयनित खिलाडियों को आगामी 16 वाँ झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप एवं 11वाँ झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जे.आर.डी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स जमशेदपुर मैं शामिल होंगे। उक्त आयोजन को सफल बनाने में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह, झारखंड एथलेटिक्स संघ तकनीकी पदाधिकारी एम.डी फरीद, वूशु प्रशिक्षक नारायण चंद्र राय, पंकज अग्रवाल विक्रम ठाकुर, सागर रजक आदि संघ संघ के तकनीकी पदाधिकारी मौजूद थे।


ये हुए चयनित

पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बालक वर्ग अंडर 16 में सुनीराम राय, बाबूलाल मरांडी, तपन सरदार, बालक वर्ग अंडर 18 में प्रेम कुमार,बिट्टू स्टीफन सोरेन, आकाश प्रसाद, पप्पू शाह,मोहन लाल साह,अनुराग गोस्वामी, बालक वर्ग अंडर 20 में
रजनीश यादव, पुरुष वर्ग में
सुनील टूडू, लखन सिंह, अईया शेख, सनी कुमार सिंह, सैमोल
हँसदा, बालिका वर्ग अंडर 18 में
विष्णु प्रिया दास, बालिका वर्ग अंडर 20 में पूजा वर्मा , महिला वर्ग में शांति किसकू, तारा मुर्मू,चांद मुनि का चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *