रामगढ़ जिला सहित पूरे झारखंड में भाजपा अनुसूचित मोर्चा को बनाएंगे शशक्त : सीमा पासवान 

चितरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय राजाबांध मठ में हुआ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड कार्यसमिति की बैठक, पार्टी की मजबूती पर हुई चर्चा, प्रखंड कमिटी का हुआ विस्तार 

फोटो चितरपुर 01: चितरपुर में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य 

रजरप्पा, चितरपुर 

चितरपुर स्थित आदर्श बालिका उच्च विद्यालय राजाबांध मठ में रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पासवान व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष बिनोद राम, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, जिला मंत्री रमेश वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार मौजूद थे। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान पार्टी की मजबूती पर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथि सीमा पासवान ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को रामगढ़ जिला सहित पूरे झारखंड में शशक्त बनाया जाएगा। ताकि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान व संचालन पीएन मिश्रा ने किया। मौके पर सत्यनारायण पोद्दार, अर्जुन वर्मा, कमल रविदास, शंकर पासवान सहित कई मौजूद थे। 

प्रखंड  कमिटी का हुआ विस्तार 

बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप पासवान द्वारा प्रखंड कमिटी के विस्तार किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष रामप्रसाद राम को बनाया गया। इसके अलावे दीपक राम महामंत्री, ललीता देवी, मदन राम, रंजीत पासवान मंत्री व सहदेव पासवान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पंकज पासवान, मनोज पासवान, पवन मिर्धा, रवि पासवान, साजन पासवान,बिनोद पासवान, संदीप पासवान, शोभा देवी, माला देवी, ममता देवी, पारो देवी, मालती देवी, कुसुम देवी, संगीता देवी व सविता देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *