सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार को चिकित्सा उपचार के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिला एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता

रांची/खूंटी: मुख्यमंत्री पत्रकार राहत कोष से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पत्रकार प्रेम किशोर को चिकित्सा उपचार के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली। सोमवार को कांके स्थित सीएमओ कार्यालय में सीएम के ओएसडी अखिलेश कुमार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के खूंटी जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद के हाथ से पत्रकार को चेक दिलाया।
मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि प्रेम किशोर पिछले 17सितंबर को खूंटी से रांची आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें उनका बाई पैर फ्रेक्चर कर गया था। उनका इलाज खूंटी तजना स्थित केएस गंगा अस्पताल में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रेम किशोर ने बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री पत्रकार राहत कोष से आज इन्हे एक लाख रुपए का चेक दिया गया है। झामुमो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्रकारों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। पत्रकार विकट परिस्थिति में भी समाचार संकलन करते हैं। इसलिए गरीब पत्रकारों की सहायता के लिए राज्य सरकार हमेशा आगे रहती है। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता मिलने पर पत्रकार प्रेमकिशोर ने सीएम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *