सारंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद कर किया नष्ट

चक्रधरपुर : झारखण्ड के चाईबासा जिले के जराईकेला थाना अंतर्गत सारंडा जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलो वजनी आईईडी बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के उग्रवादियों ने क्षेत्र में गोला-बारूद छुपा रखा है, ताकि सुरक्षा बलों के खिलाफ अभियान रोकने और उन्हें निशाना बनाने की योजना को अंजाम दिया जा सके। सूचना के बाद चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन का संयुक्त अभियान दल गठित किया गया।
संयुक्त दल ने जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया। इसी क्रम में रविवार 10 अगस्त को सारंडा में एक आईईडी बरामद हुआ। जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस और कोबरा 209 बटालियन के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *