हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के लिए संसद रत्न पुरस्कार

रांचीः हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को रविवार को नई दिल्ली में स्कॉच एजेंसी द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार 2022 एवं प्राइम पाइंट फाउंडेशन के द्वारा वित्त संबंधी संसदीय समिति मे बेहतर कार्य के लिए संसद रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया,जिससे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है,मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन रंजन दुबे ने कहा कि जिस तरह से सांसद क्षेत्र के विकास,सुरक्षा,और कानून व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं इसलिए इस पुरस्कार के लिए उनका हक बनता था,सांसद प्रतिनिधि सह किसान मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी अशीष वर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की हमे गर्व है कि हम वैसे सांसद का प्रतिनिधि है जिन्हे सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार मिला,हजारीबाग के विकास के लिए न सिर्फ देश से बल्कि अन्य देशों से संसाधन लाकर हजारीबाग की जनता को लाभ दे रहे है, किसान मोर्चा के जिला सह मिडिया प्रभारी रवि कुमार दांगी ने कहा कि हजारीबाग के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां का सांसद सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार प्राप्त किए है,खुशी जाहिर करने और सांसद महोदय को बधाई देने वालो में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं मे बैजनाथ साव भैया नितेश अनिल यादव, पप्पू चंद्रवंशी, अशोक महतो सोनी कुशवाहा, पिंटु साव चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप मेहता,ओमप्रकाश मेहता,राजेश चंद्रवंशी, मनीष पाण्डेय, प्रकाश कुमार, शशांक शेखर, आनंद साह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *