संकल्प सृजन ने दिहाडी मजदूर वर्ग को प्रेरित व सम्मानित किया

रजतनाथ
बोकारो: संकल्प सृजन के तत्वावधान में अभिवंचित दलित बस्ती के दिहाडी मजदूरों के बीच अक्षर-ज्ञान-दान, महा- अभियान के तहत एक बस्ती शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया। संस्था की महासचिव साध्वी झा ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों की अभिवंचित बस्ती में शिक्षा का अलख जगाना, शिक्षा से उन्हें जोडना सही मायने में राष्ट्र का नव निर्माण व मजदूरों का सम्मान है।
सर्वप्रथम संस्था के अधिकारी, कार्यकर्ता सहित बस्ती निवासी बहन शैली देवी ने भारत माता चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साध्वी झा ने कहा कि बस्ती सर्वेक्षण के दौरान स्थानीय महिला शैली देवी ने पढाई को जीवन का श्रृंगार बताते हुए संस्था के प्रति आभार प्रकट की और कहा कि बच्चों में शिक्षा से ही जीवन में परिवर्तन आएगा। इस अवसर पर बस्ती के 18 मजदूर बंधु-भगिनी को कलम व मिष्टान्न देकर सम्मानित किया गया। तथा कलम की शक्ति समझने व आत्म-सात करने हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वच्छता पर बल देते हुए सह सचिव बिनु पाठक ने सबको साफ-सुथरा रहने हेतु प्रेरित किया। 70 महिला व किशोरियों को स्वास्थ्य-सुरक्षा हेतु सेनेटरी नैपकिन भेंट दिया गया।
अक्षर दान अभियान की आधारशिला रखने में डॉ० बी.बी. कश्यप, कल्याणी गुप्ता एवं मनोज झा का श्रेष्ठ सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सह सचिव बिनु पाठक, संयोजिका गीता देवी, कार्यकर्ता मंजू, पिंकी, मंजू देवी सहित स्थानीय निवासी का प्रशंसनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *