विधानसभा चुनाव में हम गोड्डा भी लड़ेंगे और पोड़ैयाहाट से भी लड़ेंगे :संजय यादव

रांची: राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि राजद गोड्डा और पोड़ैयाहाट दोनों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं है। वहीं लोकसभा चुनाव में गोड्डा,कोडरमा,चतरा और पलामू सीटों पर राजद की दावेदारी की बात कही। इसके लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को हम लोगों ने अपनी बातों से अवगत करा दिया गया है। उनका जो भी निर्णय होगा वह हम लोगों के लिए मान्य होगा।वे सोमवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। हेमंत सोरेन सरकार में बोर्ड निगम में राजद की उपेक्षा पर कहा कि इस मामले पर सीएम के विवेक पर हमलोगों ने छोड़ दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की खबर पर कहा कि यह सब झूठ है। कहा कि मैं राजनीति छोड़ सकता हूं, राजनीति से संयास ले सकता हूं,लेकिन लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल को कभी नहीं छोड़ सकता।संजय प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद से राजनीति के साथ पारिवारिक संबंध है ।एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत और सोची समझी साजिश के तहत भाजपा ने झूठा प्रचार करवाया है जिसे संजय यादव कभी बर्दास्त नहीं करेगा। यह पार्टी को कमजोर करने और तोड़ने की साजिश है। लेकिन राजद के सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से देश और राज्य की जनता में हताश निराश है ।देश की जनता 2024 के चुनाव के इंतजार में है भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह,रंजन यादव,मनोज कुमार, अंजल किशोर और धर्मेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *