बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन

रांची: बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में सोमवार को रुद्राभिषेक यज्ञ धूमधाम से किया गया। पंडित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमान जयन्त झा के साथ रुद्राभिषेक यज्ञ कराया। रुद्राभिषेक यज्ञ के बाद मुकेश झा शास्त्री की टीम ने एक से बढ़कर एक भगवान शिव के भजनों को प्रस्तुत किया। भोलेनाथ के भजन से पूरा माहौल भक्तिभय हो गया और श्रोता झूमने और नाचने लगे। रुद्राभिषेक से पूर्व सभी ने कविवर विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा विद्यापति के भजनों को गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष जयंत झा मृत्युंजय झा, केतन कुमार झा, डॉ पंकज राय संतोष कुमार अमरनाथ झा भावेश चंद्रा, गोपाल जी ठाकुर दयानंद झा, अशोक पांडेय, राधेश्याम यादव रितु नाथ झा रंजीत लालदास रमेश भारती भानु कच्छप, दीपक जायसवाल, महिला मंडली के अध्यक्ष बिंदु झा माला झा नीतू झा आदि ने बाबा भोलेनाथ का भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया रुद्राभिषेक यज्ञ समाप्ति के बाद सभी भक्तगन के बीच प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *