विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन 25 जुलाई को

रांची: विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में बुधवार को लेखानंद झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सावन की दूसरी सोमवारी यानी 25 जुलाई को समिति कार्यालय में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।  रुद्राभिषेक अपराह्न 12 बजे से  किया जाएगा। साथी साथ ही  महादेव की पूजा अर्चना की जाएगी। रुद्राभिषेक यज्ञ पुरे  विधि विधान से  पंडित निर्भय कांत झा शास्त्री के द्वारा  कराया जाएगा। यजमान जयन्त झा रहेंगे!  रुद्राभिषेक यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय,  समिति के अध्यक्ष लेखानन्द झा ने कहा कि वर्तमान समय में देश और दुनिया बहुत ही कठिन दौर से गुजर रही है। इसलिए बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक यज्ञ कर पूरे देश एवं दुनिया में अमन चैन शांति कायम की कामना की जाएगी। बैठक में महासचिव उदित नारायण ठाकुर संयुक्त सचिव जयंत झा,संजीव कुमार मिश्रा,  डॉ बच्चा राम झा, अशोक मिश्रा, राज कुमार महतो,  बी.के. झा,  आलोक कुमार झा दिनेश झा पवन कुमार झा भावेश चंद्रा अमरनाथ झा विकास कुमार वर्मा हेमंत झा डॉ पंकज रायश्याम किशोर चौबे, रमेश भारती भानु कच्छप, लालू राम आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *