राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव का प्रदेश राजद कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव बुधवार को झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय में पहुंचे।
इस उपलक्ष्य पर राजद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी कुमारी,महासचिव मनोज पांडेय, कमलेश यादव, सचिव राम कुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह, रवि जायसवाल, रांची जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, रणजीत कुमार,राम भजन सिंह, विवेक कुमार,चंदन कुमार समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
उक्त अवसर पर भोला यादव जी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। चर्चा के दौरान भोला यादव जी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता के बीच में जाकर काम करें।
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगकर झारखंड के सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन को जिताने का करें।
मंतोष यादव महासचिव सह प्रवक्ता युवा राजद झारखंड प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *