राजद नेता गौरीशंकर यादव ने तेजस्वी यादव के घर दुर्गा रूपी पुत्री का जन्म होने पर दी बधाई

रांची: राजद खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता कमरतोड़ महंगाई से अजीज हो चुकी है।

भाजपा अपने चेहते पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इससे आम जनता बढ़ती मंहगाई से परेशान हो रही है। इस शासन का भी जल्द ही अंत होने वाला है।
उन्होंने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर दुर्गा रूपी पुत्री का जन्म हुआ है। यह दुर्गा आने वाले 2024के लोकसभा चुनाव में कंस रुपी भाजपा के शासन को अंत करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कंस का अत्याचार था। उसी तरह से भाजपा के शासन में अत्याचार हो गया है। लोकतंत्र के ऊपर हमला किया जा रहा है। जिस तरह से कंस का अंत हुआ था,उसी तरह से2024में भाजपा शासन का अंत होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *