वेज बिरयानी को लेकर हुई थी रेस्टोरेंट मालिक की हत्या,एनकाउंटर में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रविवार की रात अपराधियों से एक बार फिर पुलिस की भिड़ंत हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक बार फिर पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी और घायल कर दिया। यह वही आरोपी है जिसने बिरयानी को लेकर धनतेरस की रात रेस्टुरेंट के ऑनर की हत्या की थी
मेज़ पर रखे ये हथियार झारखंड पुलिस के निलंबित सिपाही हरेंद्र सिंह के हैं। जो जमीन का अवैध कारोबार करता है और हथियार के बल पर जमीन पर कब्जा दिलाने का काम करता था। और इन्हीं हथियार में से एक पिस्तौल से चौपाटी के ओनर विजय नाग की हत्या की गई थी। धनतेरस की रात अभिषेक सिंह ने चौपाटी रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी का आर्डर किया था लेकिन उसे ऐसा लगा कि स्विच बिरयानी में नॉनवेज के कुछ टुकड़े हैं इसके बाद ऑनर के साथ कहां सुनी हुई और उसे गोली मार दी गई। इसके बाद पुलिस लगता है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।
बाइट…प्रवीण पुष्कर,ग्रामीण एसपी
ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि रांची एसएसपी कोबीती रात चौपाटी के ओनर की हत्या के मुख्य आरोपी की जानकारी मिली कि वह अपने परिवार से मिलने के लिए लातेहार से रांची की तरफ आ रहा है और फरार होने की योजना है। रांची एसएसपी ने तुरंत एक टीम का गठन किया और संबंधित इलाके में चेकिंग अभियान लगाया गया। इसी बीच रातू थाना प्रभारी ने जब एक गाड़ी को रोकना चाहा तो वह तेज रफ्तार से भागने लगा जिसका रातु थाने की टीम ने पीछा किया और दूसरे थाने की मदद से उसे चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस से घिरता देख अभिषेक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा तभी जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया।
बाइट….प्रवीण पुष्कर,ग्रामीण एसपी
इस पूरी कैसे में बिरयानी के अलावा जमीन का भी एक एंगल निकलकर सामने आ रहा है। जिसे लेकर पुलिस ने इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सहित आर्म्स सप्लायर निलंबित सिपाही हरेंद्र और उसके साथी पुलिस की गिरफ्त में है



