जरियागढ़ पहुंचे डीसी,कांसा वर्तन निर्माण कर रहे कारीगरों की सुनी समस्याएं…

खूंटी: जिले के उपायुक्त लोकेश मिश्र गुरुवार को कर्रा प्रखंड अंतर्गत जरीगढ़ पहुंचे। वहां पर उपायुक्त ने कांसा वर्तन उधोग का जायजा लिया।

साथ ही कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों की समस्याओं को भी जाना। कारीगरों द्वारा हाथ से निर्मित कांसा वर्तन को डीसी ने हाथ में लिया और बारीकी से देखा। कारीगरों की मेहनत पर उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ डीसी ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। लंबे समय के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी को अपने गांव में देखकर कांसा वर्तन कारीगर बहुत खुश दिखे,उन्हें अब मदद मिलने का आभास होने लगा है। उनके चेहरे पर खुशियां देखी गई। कारीगरों ने कहा कि यदि जिला प्रशासन कांसा वर्तन उधोग को मदद करे तो यह व्यवसाय और भी प्रगति करेगा और जिले के अन्य युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
डीसी लोकेश मिश्र ने कहा कि जरियागढ़ में ग्रामीणों द्वारा बनाए जा रहे कांसा के उत्पादों का अवलोकन किया एवं ग्राम में बैठक कर जेएसएलपीएस समूह के माध्यम से उचित बाजार उपलब्ध कराने संबंधित चर्चा की। उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जाएगा व आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराए जायेंगे।
जानकारों की मानें तो जरियागढ़ में करीब सौ सालों से कांसा वर्तन निर्माण का लघु उधोग चल रहा है। इस गांव में करीब सभी घरों में कांसा का वर्तन भट्टी में तपा कर और हथौड़ी से पीट कर वर्तन निर्माण किया जाता है। इस गांव के ग्रामीणों का यह एक मंत्र जीविका का साधन है। बगैर सरकारी सहायता के ग्रामीण काफी लंबे समय से यह व्यवसाय चला रहे हैं। कुछ दिन पहले जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने डीसी से मिलकर जरियागढ़ में कांसा वर्तन निर्माण कर रहे कारीगरों की समस्याओं को बताया था। साथ कांसा वर्तन उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा किया था। डीसी ने जरियागढ़ जाने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *