रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ी रातू
रांची :सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में पूरा रातू शुक्रवार को दौड़ा. थाना प्रभारी रामनरायण सिंह के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम की शुरुआत रातू चट्टी स्थित सीएनराज हाई स्कूल के मैदान से किया गया. जिसका समापन रातू काठीटांड़ चौक में हुआ. कार्यक्रम में युवा नेता ओम शंकर गुप्ता के साथ साथ सभी पत्रकार बंधु एवं थाना के पदाधिकारी, चौकीदार एवं क्षेत्र के युवा साथियों ने भाग लिया.



