रांची नगर निगम अब पैर रिक्शा चालकों को देगी ई- रिक्शा

रांची :राजधानी रांची शहर में अब लोगों को पैर रिक्शा की जगह ई रिक्शा देखने को मिलेगा। रांची नगर निगम सभी पैर रिक्शा चालकों को ई रिक्शा देगी। शुक्रवार को मेयर आशा लकड़ा, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा सभी ट्राफिक पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को छाता उपलब्ध कराने के साथ घर-घर पानी देने के मुद्दे पर विचार करते हुए 27 सौ करोड़ का बजट स्थाई समिति से पारित किया गया है।अब इसे निगम परिषद की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। वार्ड पार्षद अरुण कुमार झा और बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के समय में पैर रिक्शा चालकों को काफी परेशानी होती है। खासकर बुजुर्ग रिक्शा चालकों को पैसेंजर को खींचने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उसे ई रिक्शा मिल जायेगा तो उसकी आमदनी भी बढ़ेगी और मेहनत भी कम लगेगा। साथ ही तपती गर्मी में ट्रैफिक पुलिस खड़े रहकर सेवा करते हैं। नगर निगम ने उन्हें छाता देने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *