मेन रोड के संकट मोचन मंदिर में राची के सांसद संजय सेठ ने की पूजा -अर्चना

रांचीः बुधवार को राजधानी रांची के संकट मोचन मंदिर में रांची के सांसद संजय सेठ ने पूजा अर्चना की। संजय सेठ दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट से सीधे मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की और संकट मोचन हनुमान से रांची शहर को हर संकट से बचाने के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान सांसद सेठ ने मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और उपद्रव के दौरान हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्य पुजारी महंत जी से बात की। अन्य पुजारियों से बातचीत कर उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली। इस दिन घटना में मंदिर में जो कुछ हुआ उसे विस्तार पूर्वक समझा। उन्होंने कहा कि रांची शहर शुरू से ही शांतिपूर्ण शहर रहा है। उन्होंने संकट मोचन हनुमान से रांची को हर संकट से उबारने के लिए प्रार्थना किया है। मंदिर में हुए नुकसान को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत हुआ। यह हमारी आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया गया है। प्रशासन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *