16 सूत्री मांगों को लेकर भाजपा ने किया निगम के समक्ष प्रदर्शन

*धनबाद सांसद व बोकारो विधायक हुए शामिल

गणादेश ब्यूरो
बोकारो:पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत चास नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चास नगर उत्तरी व चास नगर दक्षिणी मंडल ने संयुक्त रूप से चास नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। 16 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल चास उत्तरी अध्यक्ष पन्नालाल कांन्दू व चास दक्षिणी के अध्यक्ष टिंकू टपरिया ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चास नगर निगम क्षेत्र के महावीर चौक से शुरुआत करते हुए धर्मशाला मोड़ से पदयात्रा कर चास निगम कार्यालय व अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष विरोध प्रर्दशन किया। जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण व भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव शामिल हुए। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि धनबाद व चास नगर निगम क्षेत्र दोनों की स्थिति बदतर है। इसके बावजूद होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी निगम द्वारा करना किसी भी द्ष्टिकोण से व्यवहारिक नहीं है।
बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि विधानसभा के मानसूत्र सत्र में होल्डिंग टेक्स की बढ़ोतरी व कृषि टैक्स हटाने की माँग सदन के पटल पर रखेंगे। जिला अध्यक्ष भरत यादव ने कहा नगर निगम क्षेत्र के साथ नगर परिषद क्षेत्र में जनता त्राहिमाम कर रही। न उनको समय पर पानी मिल रही न बिजली। इन समस्याओं का निराकरण करने के बजाय होल्डिंग टेक्स की बढ़ोतरी 70फीसदी तक की गई जो कि जनता के साथ अन्याय है। 16 सूत्री मांग पत्र चास नगर आयुक्त को सौंपा गया। प्रदर्शन कार्यक्रम में रोहितलाल सिंह, भैया आर एन ओझा, लीला देवी, प्रगति शंकर,गिरिजा देवी सहित कई भाजपाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *