रांची जिला अंडर -14 आयु वर्ग बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

रांची : रांची जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला अंडर -14 आयु वर्ग बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता लीची बागान प्रांगण, सेक्टर -2 ,धुर्वा ,रांची में शनिवार को उदघाटन हुआ। प्रतियोगिता का उदघाटन रांची जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष सह रांची जिला भाजपा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने नारियल फोड़कर कर किया। आगंतुकों का स्वागत सह मंच संचालन रांची जिला खो-खो संघ के महासचिव अजय झा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन खो-खो खेलप्रेमी महादेव पाण्डेय ने किया।इस अवसर पर मुख्य रेफरी संगीता कुमारी, राष्ट्रीय निर्णायक सुनिल कुमार राय,ओम कुमार,विजय पॉल तिर्की, भरत कुमार, राज्य स्तरीय अंपायर बेबी कुमारी ,सुभाष गांगुली , हरिशंकर ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
उदघाटन मैच में डे बोर्डिंग खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र, लीची बागान की जुनियर बालक टीम ने नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र को कड़े संघर्षपूर्ण मैच में 28-23 अंकों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डे बोर्डिंग खो-खो प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कप्तान कप्तान शिवम नायक , उप कप्तान पिंटू कुमार ,सतबीर कुमार दास , रणवीर कुमार दास का खेल सराहनीय रहा।एन.वाई.सी.सी .की ओर से आकाश कुमार, दुर्गा कुमार, संदीप कुमार का खेल प्रशंसनीय रहा।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता प्रातः 6:00 प्रारंभ होगी एवं समापन समारोह प्रातः 9:00 बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *