भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस ने की बैठक

रांची : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की बैठक सुरेश बैठा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रांची जिले के सभी प्रखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि को सम्मानित कर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ जो की 10 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्णय लिया गया। जिला संयोजक संजय लाल पासवान के द्वारा सभी प्रखंड अध्यक्षों को समय सीमा के भीतर कार्य करने का निर्देश दिया गया है तथा अपनी कमिटी बनाने तथा यात्रा की विस्तृत रूट चार्ट का निर्माण कर जिला कंट्रोल रूम को अवगत कराने को कहा गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संगठन का विस्तार एवं संगठन का सशक्तिकरण जल्द से जल्द प्रखंड अध्यक्ष करें तथा मंडल स्तरीय, पंचायत एवं बूथ स्तरीय कमिटी का गठन शीघ्र करें।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अच्छे से ईमानदारी पूर्वक संगठन के लिए कार्य करें। कार्यक्रम 05 महीने तक निरंतर चलने वाली है।
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिला संयोजक श्री संजय लाल पासवान ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी प्रखंड अध्यक्ष बने हैं संगठन का कार्य को धरातल पर समयानुसार तरीके से ईमानदारी पूर्वक करें जो भी अपना कार्य अगर नहीं कर पायेंगे वे अपना नाम वापस ले सकते हैं।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, राकेश सिन्हा, डॉ राकेश किरण महतो, सुनिल सिंह, बेलस तिर्की, जाकिर हुसैन, सुषमा हेमरोम, साहिद अंसारी, जितेन्द्र त्रिवेदी, साबिर लोहरा, मंगा उरांव, इन्दिरा देवी, आफताब आलम, नकूल सिंह, पूजा कुमारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *