दिल्ली दौरे से रांची लौटे राजेश ठाकुर,कहा संगठन मजबूती पर कांग्रेस नेतृत्व ने दिए टिप्स

रांची : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर रविवार को दिल्ली से तीन दिवसीय दौरे कर रांची लौटे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान की सफलता पर दिल्ली में हुई बैठक पर खास तौर पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बीते छह महीने में साढ़े सात लाख नए लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता का फार्म लिया है। साथ ही लाखों लोगों ने डिजिटल के माध्यम से पार्टी से जुड़े हैं। प्रदेश में संगठन पूरी तरह से मजबूत है। साथ ही कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं की आने वे। 2024 के चुनाव में पार्टी मजबूत स्थिति में होगी। भाजपा कही भी नहीं दिखेगा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं बिजली संकट पर कहा कि भाजपा के कारण झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हो रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। झारखंड सरकार पैसे लेकर बिजली खरीदने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *