राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने पर पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने दी बधाई

झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एन डी ए की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दिया है। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा और भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।

श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है के एन डी ए ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर जहा महिला सशक्तिकरण का प्रमाण दिया है वही एक योग्य और अनुभवी जनजाति समुदाय से आने वाली श्रीमती मुर्मू को सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाकर जनजाति वर्ग को भी सर्वोच्च सम्मान दिया है। श्री शुक्ल ने कहा है कि श्रीमती मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में झारखंड के सभी क्षेत्रों के उन्नयन के लिए कार्य किया था।

श्री शुक्ल ने खबर आते ही पिछले दिनों रांची और जमशेदपुर में अधिवक्ताओं और आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण कराया । श्री शुक्ल ने कहा है कि श्रीमती मुर्मू जीत तय है उन्हें अग्रिम बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *