झारखंड में राहुल की न्याय यात्रा कांग्रेस जनों के लिए परीक्षा की घड़ी:गुलाम अहमद मीर

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर उपस्थित थे।
बैठक में पूरे कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई तथा यात्रा के विभिन्न चरणों एवं संभावित सभा स्थलों,जनसंपर्क अभियान आदि की समीक्षा की गई
इस अवसर पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में राहुल की न्याय यात्रा कांग्रेस जनों के लिए परीक्षा की घड़ी है कांग्रेस जनों के बीच न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है परंतु इस यात्रा के असली उद्देश्यों यानी न्याय के पांच स्तंभों को जनता के पास पहुंचना ही यात्रा की सफलता का परिचायक होगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के कांग्रेस जनों के पास इतिहास रचने का वक्त है और ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता। झारखंड में न्याय यात्रा की ऐतिहासिक सफलता केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की जनता के खिलाफ रचे जा रहे हैं कुचक्रो चक्र का मुंह तोड़ जवाब होगा। उन्होंने कहा कि झारखंडी अवाम जूनून की पक्की है और उनके जज्बे को देखकर लग रह है कि यात्रा पूरे झारखंड में झारखंडी रंग में रंगी नजर आयेगी।

   बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनों के खून में ही मेहनत और संघर्ष दौड़ता है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि न्याय यात्रा झारखंड में 8 दिनों में 13 जिलों से गुजर कर 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी झारखंड की जनता में जोश है और वह पूरे जज्बे के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी न्याय यात्रा का झारखंड में इस्तकबाल करेगी उन्होंने कहा कि हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस जनों के संघर्षों के परिणाम और त्याग से झारखंड का निर्माण हुआ है। सत्ता लोलुप केंद्र सरकार झारखंड की लोकतांत्रिक सरकार गिराना चाहती है परंतु न्याय यात्रा की सफलता से उनके नेताओं के मंसूबों की धज्जियां उड़ जाएगी।

संबोधित करते हुए विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि यात्रा हमारे गृह जिले और विधानसभा क्षेत्र से झारखंड में प्रवेश करेगी पूरे पाकुड़ में राहुल जी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों का ऐतिहासिक स्वागत पाकुड़ की धरती करेगी जो आगे पूरे झारखंड में यात्रा की सफलता के लिए एक नजीर साबित होगा।

बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव चेतन चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता, ने भी संबोधित किया।

बैठक में प्रदीप तुलस्यान, अनवार अहमद अंसारी, रांजीव रंजन प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, संजय लाल पासवान, अजय नाथ शाहदेव, मदन मोहन शर्मा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, जेबा खान, डॉ बिरसा उरांव, खुर्शीद हसन रूमी, डॉ संजय सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, डॉ कुमार राजा, ईश्वर आंनद, बेलस तिर्की, चंचल चटर्जी, गजेन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, नेली नाथन, बबलू शुक्ला, अजहर पप्पु, भानू प्रताप बड़ाईक, सुरेन राम, छोटू सिंह, राखी कौर, प्रिय प्रदर्शनी, गुलजार अहमद, हुसैन खान,शिव कच्छप, सेंकी खान, सुरेन्द्र उरांव आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *