राष्ट्रपिता महात्मा गांधी युगांतरकारी परिवर्तन के लिए आदर्शों का सच्चा मसीहा:गुलाम अहमद मीर

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि महात्मा गॉंधी की विचारधारायें, सत्य और अहिंसा का पथ एवं सहिष्णुता का संदेश संपूर्ण विश्व के लिए हमेशा पथ प्रदर्शक एवं प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अहिंसा के पुजारी बापू की पुण्यतिथि पर स्मरणपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हॅू। गॉंधी जी एक महान् दार्शनिक थे, जिनके सिद्धांत न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में लोग आत्मसात कर रहे हैं। यही वजह है कि गॉंधी जी को आज पूरी दुनिया में एक प्रेरणास्रोत के रूप में जाना जाता है।
अपने संबोधन में मीर द्वारा बापू को युगांतरकारी परिवर्तन के लिए आदर्शों का सच्चा मसीहा बताया, जिन्होंने न सिर्फ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन को अहिंसात्मक तरीके से अंजाम तक पहुंचाकर आजादी का गौरव दिलाया बल्कि इसी क्रम में तत्कालीन भारत में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी संघर्ष कर कई प्रथाओं को समाज से हटाया।

शहादत दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गांधी जी का अपार स्नेह झारखण्ड से था, विशेषकर 1940 में रामगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का अधिवेशन देश की आजादी का सूत्रधार बना। अहिंसा और सत्याग्रह गांधी जी के आंदोलन का मूल मंत्र था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों और सिद्धांतो को अपने जीवन में उतारकर हम आम लोगों की सेवा करें तभी राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुबोधकांत सहाय, केएन त्रिपाठी, अनादि ब्रह्म, प्रदीप तुलस्यान, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, मदन मोहन शर्मा, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, आभा सिन्हा, जगदीश साहु, खुर्शीद हसन रूमी, डॉ संजय सिंह, डॉ कुमार राजा, ईश्वर आंनद, बेलस तिर्की, गुंजन सिंह, नेली नाथन, भानू प्रताप बड़ाईक, सुरेन राम, छोटू सिंह, राजू राम, उपेन्द्र कुशवाहा, पूर्णिमा सिंह, अजय चौधरी, सुरेन्द्र उरांव, दिनेश उरांव, अशोक गंझू, अजय सिंह, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *